शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने ओपीएस लागू करने पर सीएम का धन्यवाद ज्ञापित किया
राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भानपुर कला आगमन पर प्रदेश में कर्मचारियों के लिएओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। संघ ने शारीरिक शिक्षा संवर्ग से जुड़ी हुईविभिन्न मांगो का मांग पत्र दिया, जिसमें नवीन भर्ती के पद स्थापन से पूर्व तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षकों के तबादले, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या की बाध्यता को खत्म कर अनिवार्य रूप सेशारीरिक शिक्षक की नियुक्ति, शारीरिक शिक्षकों की नियमित पदोन्नति, संभाग मुख्यालय पर शाला क्रीडा संगम केंद्रों पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा की नियुक्ति का प्रस्ताव, शारीरिक शिक्षा विषय की पुस्तक अनिवार्य रूप से लागू करने एवं एसजीएफआई द्वारा आयोजित विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं के मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त खिलाड़ियों को भी खेल कोटे सेसीधे नियुक्ति की प्रक्रिया को तत्काल शुरू किया जाए। शारीरिक शिक्षक को बीएलओ कार्य से पूर्ण रूप से मुक्त रखा जाए शारीरिक शिक्षा को ऐच्छिक विषय के रूप में पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने हेतु मुख्य मंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जयपुर जिला मंत्री राजेंद्र कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार एवं राहुल शर्मा,शाहिद अहमद, नरेंद्र एवं त्रिलोकचंद मौजूद रहे।