Dark Mode
अमेरिका में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत

अमेरिका में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत

अमेरिका में जॉर्जिया राज्य के सवाना शहर में रविवार की रात को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत हो गयी। सवाना पुलिस विभाग ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों को ईस्ट 66वीं स्ट्रीट पर दुर्घटना स्थल पर भेजा गया। सवाना पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पायलट की मौत हो गयी है और एक यात्री को मामूली चोटें आयी हैं।’’ उन्होंने बताया कि कोई और व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। सवाना के दमकल कर्मियों ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यह दुर्घटना रविवार रात 10 बजे के करीब हुई। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!