पायलट का गहलोत को इशारा, 'एक व्यक्ति चुनाव नहीं जिताता'
आज राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग की जा रही है. बता दें मतदाता 1800 से ज़्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। बता दें सीएम अशोक गहलोत भी जोधपुर में वोट डालने पहुंचे। वहीं मतदान के बीच टोंक में सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोई एक आदमी जिता और हरा नहीं सकता।