पीपाड़ शहर : शेख नगर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों को फल वितरित किए
पीपाड़ शहर। युवा कांग्रेस जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष पुखराज दीवराया के जन्मोत्सव पर सोमवार को पंचायत शेख नगर में युवा कांग्रेस विधानसभा सचिव अल्ला बेली शेख नगर के सानिध्य में ग्रामीण युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत फल वितरण करने के अलावा स्कूली बच्चों से मुलाकात कर शिक्षा के प्रति जागरूक रहकर भविष्य में मुकाम हासिल करने का आह्वान किया गया।इस दोरान युवा नेता अलादिन ताज मोहम्मद इलियास खान अयुबुद्दीन खानानीं नाथु खान करीम खान , अशफाक खान सहित अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।