Dark Mode
थाना परिसर में किया पौधरोपण

थाना परिसर में किया पौधरोपण

मंडावा. थाना मंडावा परिसर में थाना अधिकारी महावीर सिंह उपनिरीक्षक के सानिध्य में अमर सिंह मीणा की बच्चा टीम ने सजावटी पौध रोपण किया। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि अमर सिंह हमेशा टीम भावना के साथ काम करते हुए हर सामाजिक सरोकार कार्यो में अग्रिम रहते हैं। उन्होंने बताया कि अमर सिंह अपनी ड्यूटी के अलावा समय निकालकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना,थाने के बच्चों को पढ़ाना,स्कूली बच्चों को यातायात एवं कानूनी शिक्षा देना, पक्षियों के लिए पानी एवं खाने की व्यवस्था करना,जंगली जानवरों के लिए भोजन की व्यवस्था करना, आवारा व निराश्रित गायों के लिए भोजन पानी की प्रतिदिन व्यवस्था करना,गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए अनुदान देना सहित अनेक सामाजिक सेवा के कार्यों में अपनी भागीदारी रखते हैं। प्रभारी ने बताया कि बच्चों के प्रेरणा स्रोत हैं। अमर सिंह द्वारा निस्वार्थ भाव से बिना किसी प्रचार प्रसार के किए जा रहे यह सामाजिक कार्य बड़े सराहनीय है,जो भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!