डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में पौधारोपण
शाहपुरा भीलवाड़ा शाहपुरा जिला मुख्यालय के नगर पालिका क्षेत्र में भीलवाड़ा रोड़ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में एवं मॉडल स्कूल शाहपुरा में स्वायत्त शासन विभाग का वन महोत्सव पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. मंजू विशेषाधिकारी तहसीलदार गेंगा राम ईश्वर मीणा एवं नगर पालिका अध्यक्ष रघुनन्दन सोनी अधिशाषी अधिकारी भानुप्रताप सिंह, व वन अधिकारी श्री थानमल एवं पालिका के कनिष्ठ अभियन्ता कुलदीप जैन, पालिका के सहायक लेखाधिकारी कुन्दन लाल मीणा तथा पालिका के समस्त कर्मचारी एवं नगर पालिका शाहपुरा के पार्षदगण मुकेश मालावत राजेश सोलंकी आदि मौजूद रहे लगभग 150 पौधों का पौधा रोपण किया गया