पौधारोपण कार्यक्रम के तहत लगाए 250 पौधे, सार- संभाल की दी जिम्मेदारी v
रतनगढ़ । तहसील के गांव नोसरिया की राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में ग्राम पंचायत नोसरिया द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण के तहत पीपल, नीम, बरगद, शीशम, अर्जुन, सेंजना, सरेश, अनार, नींबू, मीठा नीम,इमली, गुलाब, सदाबहार, मेहंदी, आदि के लगभग 250 पौधे लगाये गये और विद्यालय व ग्रामवासियों ने उनकी देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह राठौड़ व समाजसेवी दुर्गादत्त राजपुरोहित ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए पेङ-पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, पेड़ों से केवल हमें लाभ ही नहीं होता है यह वातावरण में फैले दूषित वायु को भी शुद्ध करता है। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी परमेश्वर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत नोसरिया द्वारा इस वर्ष पंचायत क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत सेंकडो वृक्ष लगाए जा रहे है। संस्था प्रधान पंकज पीपलवा ने ग्राम पंचायत के वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए वृक्षों की उपयोगिता, भारतीय संस्कृति में वृक्षों की पूजनीयता पर प्रकाश डालते हुए आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर दिनेश भोजक, मुन्नी सिंह, बीरबल सिंह, भोजाराम, मूलाराम, राजू, भोमसिंह, दुलाराम, उम्मेद सिंह, संगीता चौधरी, सरोज थोरी, गायत्री साध, जाना, प्रेम ने सहयोग किया।