हरित अभियान 2023 तहत वृक्षारोपण किया
रतनगढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की थीम "हरित अभियान 2023 " इस अवसर पर अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ऋषि कुमार व अतरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कन्हैया लाल पारीक द्वारा अपने आवासीय स्थान पर वृक्षारोपण किया गया व आम जनता से आव्हान किया कि वृक्ष अभी जीवित प्राणियों के अस्तित्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। तथा वातावरण को शुद्ध व हरा भरा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए तथा उनकी देखभाल करे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संतोष बाबू इंदोरिया ने भी पेड़ लगाए।