खिलाड़ियों ने खेली कबड्डी और किया रक्तदान
जोधपुर. वीर तेजाजी समाज सेवा संस्थान बालसमंद मंडोर जोधपुर द्वारा कुलदीप सांगवा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि राजेन्द्र सोलंकी, पशु पालन बोर्ड मंत्री और अतिथि गण अमिता जी पूर्व जिला प्रमुख, हीरा लाल मुंडेल पूर्व उपजिला प्रमुख ,भूरा राम चौधरी पूर्व ADM, गंगा राम जाखड़ अध्यक्ष मारवाड़ जाट महासभा, चैना राम चौधरी Dean विज्ञान संकाय JNVU, सारदा चौधरी राजस्थान जाट महिला अध्यक्ष, प्रकाश बेनीवाल सदस्य राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर, रामनिवास चौधरी रेलवे, हापुराम चौधरी प्रदेश अध्यक्ष राज. शारीरिक शिक्षक राजस्थान, जेठा राम सारण समाजसेवी, पोकर राम जी समाजसेवी, राजेंद्र कलवाणीय समाजसेवी, छोटू राम चौधरी KMT फ्रूट्स , अशोक चौधरी वार्डन वीर तेजा संस्थान , महादेव खदाव पूर्व किसान छात्रसंघ अध्यक्ष, सुनील चौधरी छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष JNVU, कमल भवाल सचिव कबड्डी एसोसिएशन जोधपुर, मोहन राम ढाका नेशनल रेफरी कबड्डी, दौलत नायल नेशनल रेफरी कबड्डी, मति सुशीला चौधरी नेशनल रेफरी कबड्डी, Dr लूणाराम कोच वॉलीबॉल, संजीव चौधरी नेशनल रेफरी कबड्डी, संस्थान के अध्यक्ष रामजीवन भाकल द्वारा बताया गया कि आयोजन मे 76 यूनिट रक्त दान दिया गया और कबड्डी प्रतियोगिता मे कुल 20 टीमों ने भाग लिया जिसमे 12 पुरुष वर्ग और 08 महिला वर्ग की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे पुरुष वर्ग मे वीर तेजा क्लब बालसमंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और कमांडो अकादमी जोधपुर ने दितीय स्थान प्राप्त किया और महिला वर्ग मे वंदे मातरम क्लब जयपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और कमांडो अकादमी प्रथम ने दितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता रही टीमों को जेठा राम सारण, सनसिटी एंटरप्राइज द्वारा विजेता टीमों को 11000 इनामी राशि व उपविजेता रही टीमो को 5100 की राशि और मुमेंटो दिए गए। अध्यक्ष रामजीवन भाकल ने सभी रक्त दाताओं और खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया।