Dark Mode
राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

धौलपुर। 67वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी छात्र-छात्रा 14 वर्ष सॉफ्टबॉल क्रीडा प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए मुकाबलों में राज्य भर से आए नौनिहाल खिलाड़ियों ने दम दिखाया। मंगलवार को खेलों का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार मंगल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पप्पू सिंह सिकरवार, अंजलि सिंह, सविता सिंह, प्रतियोगिता संयोजक राम वरण कंसल, प्रभारी खेलकूद प्रकोष्ठ माध्यमिक शिक्षा विजय शर्मा, प्रभारी खेलकूद प्रकोष्ठ प्रारंभिक शिक्षा चौब सिंह कुशवाह एवं स्नेहदीप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। छात्र वर्ग के मुकाबलों में अलवर ने झुंझुनूं को 2-1से, सलूंबर ने कोटपूतली को 13-0 से, ब्यावर ने दूदू को 4-3 से, जयपुर ग्रामीण ने चूरु को 12-3 से, सिरोही ने सांचौर को 4-3 से, पाली ने धौलपुर को 10-0 से हराया।
इसी प्रकार छात्रा वर्ग के मुकाबलों में उदयपुर ने ब्यावर को 5-3, बूंदी ने दूदू को 7-2, पाली ने कोटपूतली को 12-1, बालोतरा ने टोंक को 11-1, उदयपुर ने ब्यावर को 5-3, फलोदी ने चूरु को 8-3, डीडवाना ने बांसवाड़ा को 10-0 से मात दी। इस अवसर पर परमजीत सिंह बैंस, यादवेंद्र सिंह, मनोज कुमार शर्मा, राकेश परमार, हरिमोहन शर्मा, भूपेंद्र सिंह राणा, संजीव वास्तव, दीपक शर्मा, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा, दीपचंद मित्तल, उमादत शर्मा, अशोक मीणा, मुन्ना सिंह परमार, भगवत प्रसाद, रामनिवास त्यागी, नसीम बानो, पूजा चतुर्वेदी, कीर्ति कुमारी गोयल, राजेंद्र कुमार शर्मा, तृप्ति राणा, पूजा, संगीता, अनु वशिष्ठ, सुनीता शर्मा, आशा शर्मा, देवदत्त शर्मा, नरेंद्र शर्मा, बृजवासी, धर्मवीर सिंह, बलवीर सिंह, हरि गोविंद शर्मा, मोहम्मद जाकिर हुसैन, मिर्जा फारूक, नवीन यादव, विमल शर्मा, रवि मोहन त्रिवेदी, सुनील तिवारी, सौरभ गुर्जर, संतोष राजपूत, भगवती प्रसाद, अशोक शर्मा , उमा दत्त शर्मा, अशोक मीना आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!