भजनों से भैरव को रिझाया
रतनगढ़ । शहर के निकटवर्ती ग्राम अजीतसर भैरव मंदिर में गत सोमवार की रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण शुरू होने से पूर्व अनिल अजीतसरिया ने भैरव जी महाराज की पूजा - अर्चना करके ज्योत ली व केक काटकर प्रसाद लगाया। जागरण में गायक कलाकार पार्टी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर भैरोजी महाराज को रिझाया। जागरण में प्रताप बोथरा, बनवारीलाल हरितवाल, ललित प्रकाश चौधरी, लालचंद सोनी, नारायणप्रसाद चांदगोठिया, मोहनलाल ढीगचलिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।