प्लम्बर दिनेश को मिली महँगाई से राहत की आशा
5 योजनाओ के लाभ से सवारेंगे बच्चों का भविष्य
कोटा । महंगाई राहत शिविर में आमजन को 10 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आत्मसम्मान के साथ प्रदान किया जा रहा है। लोगों में योजनाओं का लाभ पाने के लिए भारी उत्साह है। कोटा के नयागांव इलाके में रहने वाले दिनेश जो पेशे से प्लंबर है अपनी पत्नी आशा के साथ अग्निशमन केंद्र के स्थाई महंगाई राहत शिविर में गए। जहां उन्हें कुल 5 योजनाओं का लाभ मिला। जिनमें मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना शामिल है।
दिनेश प्लंबर का काम करके महीने के 8 से 10 हज़ार रुपये कमा पाते हैं। दिनेश के दो छोटे बच्चे हैं जिनमें से एक स्कूल जाता है। दिनेश कहते हैं कि महंगाई के इस दौर में पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी वह इतना नहीं कमा पाते कि अपने बच्चों की जरूरतें पूरी कर सकें। सरकार को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई से मिली इस राहत से वह अपने बच्चों की पढ़ाई पर, किताबों पर खर्च कर उनके भविष्य को संवारेंगे।