Dark Mode
प्रधानमंत्री मोदी गुयाना की संसद के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी गुयाना की संसद के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को गुयाना की संसद के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में सबसे अधिक विदेशी संसदों को संबोधित करने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि मोदी के 14 भाषण पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा विदेशी संसदों में दिए गए भाषणों की संख्या से दोगुने हैं। अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी ने विदेशी संसदों को चार बार संबोधित किया था, जबकि जवाहरलाल नेहरू ने तीन बार ऐसा किया था। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी ने दो बार ऐसे भाषण दिए, जबकि मोरारजी देसाई और पीवी नरसिम्हा राव ने केवल एक बार ही विदेशी संसद को संबोधित किया। एक अधिकारी ने कहा,‘‘ उनके संबोधन वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव का प्रमाण हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!