Dark Mode
 बीकानेर में 150 साइकिल धावकों के चलेंगे पीएम मोदी

 बीकानेर में 150 साइकिल धावकों के चलेंगे पीएम मोदी


बीकानेर। आज शनिवार को बीकानेर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बीकानेर के 150 साइकिल धावकों के साथ चलेंगे। इसी के साथ ही वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश देंगे। इसको लेकर शुक्रवार को हुई प्रेस कॉफ्रेंस में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रधानमंत्री मोदी हेलीपेड से उतरने के बाद गाड़ी से एक किलोमीटर तक चलेंगे। उनके साथ सडक़ की एक साइड को खाली छोड़ा गया है। इस खाली सडक़ पर बीकानेर के 150 छात्र-छात्राएं साइकिलों पर अलग-अलग समूह के रूप में चलेंगे। उनके पीछे वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया जााएगा। इनके साथ पीएम मोदी चलेंगे। नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने बताया कि बीकानेर में पीएम मोदी अब तक की सबसे बड़ी राशि की आधारभूत संरचनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। राठौड़ ने बताया कि पीएम मोदी की सभा में बीकानेर संभाग की 16 विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!