नौरंगदेसर में आज सजेगी पीएम मोदी की चौपाल
बीकानेर। चुनावी साल में बीकानेर आ रहे पीएम मोदी के दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। जानकारी में रहे कि पीएम मोदी आठ जुलाई को यहां कई सौगातों की घोषणा करने के साथ यहां नौरंगदेसर में बड़ी जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। बीकानेर संभाग की इस बड़ी जनसभा में पीएम मोदी अपनी केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे और विकास का रोड मैप भी दिखाएंगे। साथ ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार को भी घेरने में कोर कसर नहीं छोडेंगे। पीएम मोदी राजस्थान की सत्ता में सीएम अशोक गहलोत की पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट में चल रही कुर्सी की लड़ाई और समझौते पर सियासी निशाना भी लगाएंगे। साढ़े चार साल से चली आ रही इस लड़ाई की वजह से राजस्थान को हुए नुकसान पर भी मोदी तंज कसेंगे। जनसभा में भीड़ जुटाने के लिये बीकानेर संभाग के लिये दोनों सांसदों,विधायकों और संगठन से जुड़े तमाम नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जनसभा में जुटे केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और भाजपा नेताओं का दावा है कि मोदी की जनसभा में दो लाख लोगों की भीड़ जुटेगी,इसके लिये संभाग की हर विधानसभा क्षेत्र से कम से कम पांच हजार लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। मोदी की जनसभा में केन्द्रीय नितिन गडकरी और केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल, चुरू सांसद राहुल कंस्वा,पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ प्रमुख रूप से शामिल है।
-सिक्योरिटी ऐसी कि परिन्द भी पर ना मार पाये
बीकानेर। पीएम मोदी की नौरंगदेसर में होने जा रही जनसभा में सुरक्षा के इस कदर बंदोबश्त रहेगें कि परिन्दा भी पर ना मार पाये। इसके लिये एसपीजी ने सुरक्षा बंदोबश्तों की कमान अपने हाथ में ले ली है। शुक्रवार को एसपीजी के अधिकारियों ने नाल के एयरपोर्ट और यहां से नौरंगदेसर तक तक हाईवे के रूट का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी विशेष विभान से नाल एयरपोर्ट पर उतरेगें,यहां से हैलिकॉप्टर द्वारा नौरंगदेसर सभा स्थल पहुंचेगें। इसके लिए पीएमओ और एसपीजी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन से सभी जानकारियां साझा की है। पीएम मोदी के जनसभा स्थल को एसपीजी ने अपने सुरक्षा घेरे में लेकर कंमाडों तैनात कर दिये है। सभा स्थल और उसके आस पास ड्रोने निगरानी की जायेगी। वहीं पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है,इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम जिला पुलिस के तमाम अधिकारियों और थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं । इसके अलावा लाईन में तैनात रिर्जव पुलिस निरीक्षकों को भी सुरक्षा बंदोबश्तों मेें तैनात किया गया है। बीकानेर समेत संभाग के तीनों जिलों से करीब 5 से छह हजार जवानों का पुलिस जाब्ता बीकानेर पहुंच गया है। एसपीजी के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों द्वारा भी उन्हें फीडबैक दिया गया। जनसभा स्थल पर अलग से वीवीआईपी गेट पर पुलिस के जवानों का टेंट लगाकर चेकपोस्ट बना दी गई है, जहां से बिना अनुमति कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है।
-पीबीएम प्रशासन भी अर्लट मोड़ पर
पीएम मोदी के बीकानेर दौरे को लेकर पीबीएम होस्पीटल प्रशासन अलर्ट मोड पर है । हॉस्पिटल प्रशासन के द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की जा रही है । प्रशासन और खुफिया पुलिस के अधिकारी भी होस्पीटल की चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके है। इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली से आई एसपीजी अधिकारियों की टीम ने भी पीबीएम होस्पीटल में चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ ही वीआईपी रूम की व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया। एसपीजी अधिकारियों के द्वारा वीआईपी रूम में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। पीबीएम होस्पीटल प्रशासन ने वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पांच मेडिकल टीमें बनाई है,इनमें एक टीम एयरपोर्ट,चार टीमें नौरंगदेसर और एक टीम पीबीएम होस्पीटल में तैनात रहेगी। इन टीमों के सिनियर डॉक्टर्स के अलावा मेडिकल स्टाफ को शामिल किया गया है।
बारिश के ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ा रखी भाजपा की टेंशन!
पीएम मोदी की जनसभा को लेकर पिछले सप्ताहभर से दिनरात तैयारियों में जुटे भाजपा नेताओं की मौसम ने टेंशन बढ़ा रखी है। मौसम विभाग के अनुसार मानूसनी सक्रियता के चलते आठ जुलाई को बीकानेर में भारी बरसात की संभावना है। अगर तेज बारिश हुई तो जनसभा ना सिर्फ व्यवधान पैदा हो सकता है,बल्कि में भीड़ जुटने में भी मुश्किल वहीं बरसात के कारण पीएम मोदी के बीकानेर आगमन के कार्यक्रम का शेड्यूल भी गड़बड़ा सकता है। हालांकि जनसभा के लिये वाटरप्रुफ मंच बनाया गया है,फिर भी भारी बारिश के दौर में अव्यवस्था कायम हो सकती है।
-प्रचार के लिये काम कर वॉर रूम
पीएम मोदी की जनसभा का प्रचार करने के लिये गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में एक वॉर रूम तैयार किया है। शहर और देहात के कार्यकर्ता वॉर रूम में चौबीस घंटे काम कर रहे है। वॉर रूम में तैनात सोशल मीडिया एक्सपर्ट पीएम मोदी की उपलब्धियों के शॉर्ट वीडियों वायरल करने में जुटे है। वॉर रूम का जिम्मा संभाल रहे भाजपा के एक युवा नेता बताया कि वॉट्सऐप पर 2 हजार के करीब ग्रुप तैयार किए गए हैं। इसमें संगठन के साथ ही एमपी, एमएलए और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। वॉट्सऐप गु्रपों में सोशल मीडिया की टीम के पीएम मोदी की जनसभा को लेकर इनविटेशन वीडियो और फोटो भेज कर आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की वॉट्सऐप डीपी भी रोजाना बदलवाने का काम किया जा रहा है। खास बात तो यह है कि प्रदेश अध्यक्ष सीपी की आईवीआर कॉलिंग भी लोगों तक करवाई जा रही है। अब तक करीब 4 लाख लोगों तक आईवीआर कॉलिंग से संपर्क किया जा चुका है। जिससे कि बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी की जनसभा में पहुंचे।