Dark Mode
पीएमओ ने सआदत अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

पीएमओ ने सआदत अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

व्यवस्थाऐं दुरस्त करने के लिये चिकित्साकर्मियों को दिये निर्देश


टोंक । राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (एनक्यूएएस) के अन्तर्गत प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एल. मीना ने बुधवार को सआदत अस्पताल में विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर वार्डो में पाई गई कमियों को दुरस्त करने के लिए चिकित्साकर्मियों को सख्त निर्देश दिये। इस मौके पर पीएमओ डॉ. मीणा ने उप-नियंत्रक डॉ. चेतन जैन, डॉ. खेमराज बंशीवाल, डॉ. नीरज अरोड़ा, डॉ. पंकज सिंघल, नर्सिंग अधीक्षक रामस्वरूप सैनी, अब्दुल हमीद, मुकेश शर्मा, सिराज खान आदि चिकित्साकर्मियों के साथ सआदत अस्पताल के मेडिसिन, सर्जिकल आईसीयू, ट्रॉमा, आपातकालीन कक्ष आदि सभी वार्डो का निरीक्षण करते हुये उनमें पाई गई कमियों को दुरस्त करने के लिए स्टाफ को पाबंद किया। पीएमओ ने अस्पताल में सभी कार्मिकों को यूनिफार्म पहनकर नियम समय पर ड्यूटी पर पहुंचने, आईकार्ड की सुनिश्चतता,  बायोमेडिकल वेस्ट का निर्धारित मापदंड के अनुसार सेग्रीगेशन व निस्तारण करने तथा वार्डो व उनके शौचालयों की नियमित रूप से सफाई करवाने हेतु पाबंद किया गया। उन्होने एनक्यूएएस की चेक लिस्ट के अनुसार बेड हेड टिकिट (बीएचटी) को पूर्ण रूप से भरने व चिकित्सक द्वारा आवश्यक डेली नोट्स लिखने हेतु भी निर्देशित किया। इससे पूर्व राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम को लेकर पीएमओ कक्ष में आयोजित बैठक में पीएमओ डॉ. मीणा ने चिकित्सकों से एनक्यूएएस के अनुसार अस्पताल में सुविधाओं के बेहतर विकास को लेकर चर्चा की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!