सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में काव्य महोत्सव-2023 4 जून को
केकडी. विश्वविख्यात हास्य कवि एवं संवेनदनशील गीतकार स्व. श्री सुरेन्द्र दुबे की पांचवी पुण्य तिथि पर 01 जनवरी 2023 को होने वाले सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन इस वर्ष 04 जून को किया जाएगा। श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान के पदाधिकारियों की आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गुलगांव जैसे छोटे से गांव में पैदा हो कर पूरी दुनिया में अजमेर जिले का मान बढ़ाने वाले अप्रितम कवि, गीतकार एवं साहित्यकार स्व. दुबे की स्मृति में इस वर्ष भी सार्वजनिक स्तर पर भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देश के किस एक प्रतिष्ठित कवि को श्री सुरेन्द्र की स्मृति में स्थापित पाचवा सम्मान एवं पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रिय कवि व पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, भोपाल श्री पं. सत्यनारायण सत्तन को प्रदान किया जाएगा।
गत वर्षों में यह पुरस्कार देश लब्ध प्रतिष्ठित हास्य कवि पद्म श्री सुरेन्द्र शर्मा-नई दिल्ली तथा अप्रितम गीतकार श्री संतोष आनंद-नई दिल्ली हास्य एवं व्यग्यकार श्री अशोक चक्रधर तथा अन्तर्राष्ट्रिीय मंच संचालीका व कवियित्री डॉ. कीर्ति काले, नई दिल्ली को प्रदान किया गया था। उक्त पुरस्कार में एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपए नगद तथा शॉल, श्रीफल, ताम्रपत्र एवं स्मृति चिह्न आदि दिए जाते है। देशभर में किसी कवि की स्मृति में व्यक्तिगत संस्थान द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में यह सबसे बड़ी राशि का पुरस्कार है। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि स्व. दुबे के सम्मान समारोह में देश के नामचीन कवियों को आमंत्रित किया जाएगा। जन महोत्सव के रूप में आयोजित होने वाले इस आयोजन की तैयारिया प्रारंभ कर दी गई है। बैठक में संस्थान के अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश दुबे सचिव डॉ. अविनाश दुबे, प्रमुख मानद सदस्य केन्द्रीय साहित्य अकादमी से पुरस्कृत ख्याति प्राप्त साहित्यकार कवि श्री कैलाश मण्डेला - शाहपुरा, अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्रि डॉ. कीर्ति काले- नई दिल्ली, दैनिक नवज्योति ब्यूरो चीफ श्री सुरेन्द्र जोशी - केकड़ी सहित श्री रणवीर सिंह सोढ़ी, ब्रहमानन्द शर्मा, सत्यनारायण सोनी एस.एन. न्याति कैलाश खण्डेलवाल, केदार शर्मा, अभिषेक सिंह, विजय मूलचन्दानी व अन्य गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया।