पोल स्टार का त्रिदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण दल उदयपुर पहुंचा
डीडवाना. स्थानीय पोल स्टार द स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण दल त्रिदिवसीय यात्रा के लिए सोमवार शाम को डीडवाना से रवाना हुआ। स्कूल के निदेशक पंकज सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के शैक्षणिक भ्रमण दल को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह दल तीन दिन तक मेवाड क्षेत्र के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेगा। मंगलवार को भ्रमण दल उदयपुर पहुंचा। यहां पैलेस, सहेलियों की बाडी, चेतक स्मारक, फतेहसागर झील, पिछोला लेक, वैक्स म्युजियम, वाटर पार्क, शिल्प ग्राम, सज्जनगढ पैलेस आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने इन ऐतिहासिक स्थ्लों का भ्रमण कर अनेक जानकारियों से अवगत हुए। दल में भ्रमण प्रभारी के रूप विद्यालय के प्रधानाचार्या शशि शेखावत है। भ्रमण दल में विक्रम सिंह, मोनिका सैनी, परमानन्द अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश पोदार, लक्ष्मीनारायण वैष्णव, करूणा जोशी, विजेन्द्र सिंह व विद्यार्थियों करीब 60 सदस्य शामिल है।