Dark Mode
होली के त्योहार को लेकर पुलिस सतर्क, शाम के समय बढ़ाई गश्त

होली के त्योहार को लेकर पुलिस सतर्क, शाम के समय बढ़ाई गश्त

लक्ष्मणगढ़ । होली के त्योहार पर उपखंड क्षेत्र में कस्बे सहित  सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हर रोज शाम के समय गश्त बढ़ा दी गई है।
सीओ राजेश शर्मा ने बताया कि होली के त्योहार तक पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्र मे संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच के निर्देश हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस पर नजर रख रहे हैं।
सीओ सहित थाना अधिकारी अवतार सिंह गुर्जर में पुलिस बल के केशव चौक बस स्टैंड मालाखेड़ा रोड भीड़-भाड़ वाले इलाके में गश्त की गई ।बता दें कि त्योहारों की शुरुआत के साथ कस्बे में भीड़-भाड़ बढ़ गई है। खासकर शाम के समय बाजारों में अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजारों के आस-पास सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। थाना अधिकारी अवतार सिंह गुर्जर ने इसके लिए पुलिस टीम को सादे कपड़ों में भी तैनात किया है, जिससे अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सके। महिला पुलिस की टीमें खासकर शाम के समय नगर के सभी बाजारों के आसपास व उन क्षेत्रों में जहां महिलाओं की आवाजाही ज्यादा होती है, उन जगहों पर तैनात कर दी गई हैं, जिससे महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के अपराध को रोका जा सके। वहीं । सीओ राजेश शर्मा ने बताया कि आगामी त्योहारों को लेकर चेकिग की जा रही है।  

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!