बीकानेर में हाई अलर्ट मोड़ पर रही पुलिस और सुरक्षा ऐजेंसिया
बीकानेर। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगमन और राज्यपाल कलराज मिश्र के प्रवास को देखते हुए सोमवार को बीकानेर में पुलिस और सुरक्षा ऐजेंसिया हाई अलर्ट मोड़ पर रही। इसके चलते नाल एयरपोर्ट से लेकर डॉ.करणी सिंह स्टेडियम रूट के चप्पे चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे और इस रूट पर ट्रेफिक भी डायवर्ट कर दिया गया। वीवीआईपी विजिट में किसी तरह की बाधा नहीं आये इसके लिये रैंज आईजी ओमप्रकाश,एसपी तेजस्वनी गौतम समेत जिला पुलिस के तमाम आला अफसर सुरक्षा बंदोबश्तों में तैनात रहे। दोपहर में जब महामहिम राष्ट्रपति का काफिला नाल एयरपोर्ट से रवाना हुआ तो गजनेर हाईव पर करीब बीस मिनट के लिये ट्रेफिक रोक दिया गया। सुरक्षा बंदोबश्त के चलते गजनेर हाईव से निकलने वाली गली-मोहल्ले व चौराहों से आने वाली सडक़ों पर जवानों को तैनात कर आवागमन रोका दिया गया और काफिला गुजरने के बाद यातायात बहाल हुआ। सुरक्षा बंदोबश्तों में बीकानेर के अलावा जयपुर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, भीलवाड़ा, दौसा, बाड़मेर, चूरू, सीकर, उदयपुर सहित अन्य जिलों से पुलिस जाब्ता तैनात रहा। इसके अलावा ईआरटी, क्यूआरटी, एसडीआरएफ, फिक्स पिकेट में आरएसी के जवान भी सुरक्षा बंदोबश्तों के लिये मुस्तैद किया और ड्रोन से भी निगरानी रखी गई ।