पुलिस ने 8 जुआरियों को किया गिरफ्तार
धौलपुर। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 54 हजार 270 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस की टीम ने सरकन खेडा सरकारी स्कूल और दरियापुर बिजली घर के पास छापा मारकर जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मुखबिर से उन्हें कई दिनों से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर दो अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए बलवीर पुत्र शिवचरन लोधा निवासी लुहारी का पुरा, पुष्पेन्द्र पुत्र जगदीश प्रसाद यादव निवासी पुरानी छावनी, रामेश्वर पुत्र जसवन्त गोस्वामी निवासी महाराजपुरा, प्रेमसिंह पुत्र रतन सिंह कुशवाह निवासी पुरा उमरारा सैंपऊ, सोनू पुत्र बंगाली कुशवाह निवासी निसोरे का पुरा, राजेन्द्र पुत्र शिवचरन निवासी सरकन खेडा, राकेश पुत्र शिवचरन लोधा निवासी लुहारी का पुरा और संदीप पुत्र बलवीर सिंह कुशवाह निवासी महाराजपुरा धौलपुर को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मौके से जुआरियों के कब्जे से 54 हजार 270 रुपए जब्त किए हैं। बड़े स्तर पर हो रहे जुए के बारे में गिरफ्तार किए गए जुआरियों से पूछताछ की जा रही है।
---------------