Dark Mode
पुलिस सीओ ने विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून का पाठ

पुलिस सीओ ने विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून का पाठ

 
नदबई  । कस्बे में कुम्हेर रोड स्थित नूतन इंग्लिश एकेड़मी विद्यालय में ऑपरेशन दिशा के तहत आयोजित संगोष्ठी में विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी गई। संगोष्ठी में पुलिस सीओ नीतिराज सिंह ने बच्चों से संबधित कानून की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर अफवाह नही फैलाने व बदमाशों को फॉलों नही करने को कहा। साथ ही वाहन संचालन दौरान यातायात के नियमों की पालना करने का संकल्प दिलाया। इससे पहले पुलिस सीओ नीतिराज सिंह व विद्यालय प्रबंधक विजयराज सिंह ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारम्भ किया। बाद में नदबई पुलिस सीओ ने कानून की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को जागरुक किया। साथ ही महिला संबधित कानून पर चर्चा करते हुए छात्राओं को भयमुक्त होकर पढ़ाई करने व असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस प्रशासन को देने को कहा। संगोष्ठी में पुलिस सीओ ने यातायात नियमों की पालना करते हुए सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाने का भी संकल्प दिलाया। इस दौरान प्रधानाचार्य माणिकचंद, राजेन्द्र सिंह रज्जो, विजयपाल सिंह व कुलदीप सिंह मौजूद रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!