Dark Mode
पुलिस दिवस 16 अप्रैल को, आयोजित होंगे अनेक कार्यक्रम

पुलिस दिवस 16 अप्रैल को, आयोजित होंगे अनेक कार्यक्रम

 
 
धौलपुर । महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देशों की पालना में छठी बटालियन आरएसी मुख्यालय धौलपुर पर दिनांक 16 अप्रैल को पुलिस दिवस मनाया जावेगा। 15 अप्रैल को राजस्थान पुलिस दिवस की संध्या पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा । जिसमें बटालियन के जवानों द्वारा अपनी प्रस्तुतियाँ दी जावेगी, कार्यकमों के दौरान बेदाग रिकार्ड एव उत्कृष्ठ सेवा कर्मीयों एवं कर्मीयों के बच्चों को जिन्होंने पढ़ाई,खेलकुद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उन्हें कमाण्डेन्ट छठी बटालियन आरएसी द्वारा सम्मानित किया जावेगा तथा दिनांक 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर बटालियन मुख्यालय धौलपुर पर सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया जायेगा तथा बटालियन परिसर में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें करीब 200 जवानों द्वारा स्वैच्छा से रक्तदान किया जावेगा। इनके अलावा कोई अन्य आमजन भी रक्तदान शिविर में अपनी भागीदारी लेकर रक्तदान कर सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!