Dark Mode
पुलिस मतदाता जागरूकता मैराथन को दिखाई हरी झण्ड़ी

पुलिस मतदाता जागरूकता मैराथन को दिखाई हरी झण्ड़ी

सवाई माधोपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के अन्तर्गत 26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत शुक्रवार को स्वीप प्रभारी हरिराम मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से पुलिस मतदाता जागरूकता मैराथन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।
यह मैराथन कलेक्ट्रेट परिसर से अम्बेडकर सर्किल होते हुए सब्जी मण्ड़ी, ट्रक न्यूनियन चौराहा होते हुए पुलिस लाईन पर आकर सम्पन्न हुई। यहां पर मैराथन में भाग लेने वाले सभी पुलिस कर्मियों को आर.आई. ओमप्रकाश ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक शहर हेमेन्द्र शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक ब्रजेश कुमार, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरी शंकर मीना, एसीबीईओ नीरज भास्कर, नंनदी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!