Dark Mode
पुलिस लाईन में हुआ पुलिस की होली का आयोजन

पुलिस लाईन में हुआ पुलिस की होली का आयोजन

टोंक। होली के त्यौहार के बाद मंगलवार को पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने रंग गुलाल के साथ होली मनाई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर पुलिस लाईन में होली का आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही पुलिस के जवानों में होली के त्यौहार को लेकर उत्साह नजर आ रहा था। पुलिस लाईन में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक संजीव नैन सहित जिले के कई वृत्ताधिकारी, थानाधिकारियों ने अपने जवानों के साथ ढोल नगाड़ों व डीजे की धुनों पर नाचते हुए रंग गुलाल उड़ाते हुए एक-दूसरे के गुलाल लगाकर रंगों के पर्व की एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर महिला पुलिसकर्मी भी पीछे नही रही, जहां उन्होने भी जमकर रंग एवं गुलाल उड़ाकर धमाल मचाई । पुलिस की होली के दौरान जवानों ने पुलिस अधीक्षक संजीव नैन को कंधों पर बिठाकर ढोल-नगाड़ो के साथ नाच-कूदने में कोई कमी नही छोड़ी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने सभी जिलेवासियों को होली के पर्व की बधाई देते हुये आगे भी आपसी सौहार्द एवं प्यार मोहब्बत बनाये रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक मालपुरा रामकुमार कस्वा, वृत्ताधिकारी टोंक राजेश विद्यार्थी, उनियारा के सलेह मोहम्मद, निवाई सीओ मृत्युंजय मिश्रा, पीपलू के देशराज कुलदीप, मालपुरा के मदनलाल मीणा, देवली के रामसिंह सहित शहर कोतवाल भंवरलाल वैष्णव, पुरानी टोंक थानाधिकारी उदयवीर सिंह, सदर थानाधिकारी बृजमोहन कविया, मेहन्दवास थानाधिकारी मानवेन्द्र, उनियारा के धर्मेश दायमा, अलीगढ़ के सुरेश, बनेठा के रामगिलास, निवाई के हरिराम वर्मा, बरोनी के ओमप्रकाश, देवली के राजकुमार नायक, एसपी के नीजि सहायक रमेश विजयवर्गीय सहित कई थानाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!