पुलिस ने हेलमेट नहीं लगाने पर बनाए चालान
सरवाड़ . कस्बे में शनिवार को सरवाड़ पुलिस की ओर से उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर बिना हेलमेट वाहन चलाने पर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार सरवाड़ थाना अधिकारी सुरेंद्र गोदारा के निर्देश पर सरवाड़ पुलिस की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यहां पुलिस थाने के बाहर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। थाना दीवान सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस की ओर से यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान के तहत चालान बनाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस की ओर से लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक भी किया गया और उन्हें बताया गया कि हेलमेट बोझ नहीं है बल्कि जीवन रक्षक है। दीवान सुभाष चंद्र ने बताया कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट नहीं लगाने के चलते लोग अपनी जान गवा रहे है। उन्होंने बताया कि हेलमेट को कानून के डर से नहीं बल्कि अपने जीवन की रक्षा के लिए लगाना चाहिए। इसके साथ ही पुलिस की ओर से लोगों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और तेज गति से वाहन नहीं चलाने के लिए भी जागरुक किया।