Dark Mode
थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस खंडेलवाल का अभिनंदन किया

थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस खंडेलवाल का अभिनंदन किया

पीपाड़ शहर . जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बोरुंदा थाना अधिकारी के रूप में कार्यरत प्रशिक्षु आरपीएस सारिका खंडेलवाल का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। खवासपुरा सरपंच मोनिका महेंद्र सतनामी, समाजसेवी ओम प्रकाश जाखड़, रुचिका चौधरी व सामाजिक कार्यकर्ता सोहन लाल वैष्णव सहित दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षु आरपीएस सारिका खंडेलवाल का माला बनाकर व शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया तथा थाना अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण कार्यकाल में इनके द्वारा की जा रही विभिन्न बेहतरीन कार्यों को लेकर आभार जताया। वहीं थाना क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता विश्वास व अपराधियों में भय वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। प्रशिक्षु आरपीएस थानाधिकारी खंडेलवाल ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां या असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी की आशंका होने पर तुरंत बीट कांस्टेबल या स्थानीय पुलिस थाना को सूचना देकर समय रहते क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए आम जनता सहयोग करें। खण्डेलवाल ने कहा कि इस प्रकार के पुलिस में सहयोग करने वाली सूचनाओं को लेकर सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!