Dark Mode
पुलिसकर्मी ने गोली मारकर की आत्महत्या, सर्विस राइफल का किया इस्तेमाल

पुलिसकर्मी ने गोली मारकर की आत्महत्या, सर्विस राइफल का किया इस्तेमाल

जम्मू में एक पुलिसकर्मी ने थाने के अंदर अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया उसने खुद को गोली मारने के लिए अपने सर्विस हथियार का इस्तेमाल किया। अभी यह पता नहीं चला है कि उसने आत्महत्या क्यों की। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पुंछ निवासी कांस्टेबल इकबाल हुसैन शनिवार देर रात को शहर के नवाबाद पुलिस थाने में मृत पाया गया और उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!