Dark Mode
प्रदूषण बरकरार, किस बात पर अपनी पीठ थपथपा रही दिल्ली सरकार

प्रदूषण बरकरार, किस बात पर अपनी पीठ थपथपा रही दिल्ली सरकार

दिल्ली में प्रदूषण जबरदस्त तरीके से जारी है। आज सुबह सबेरे भी पूरी तरीके से दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील नजर आई। इतना ही नहीं, यमुना में भी जहरीले जाग देखने को मिली। पूरी दिल्ली धुंध में लिपटी हुई नजर आई। हालांकि, दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार यह दावा कर रही है कि पिछली साल की तुलना में इस बार राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण कम है। लेकिन दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल सा लग रहा है।
यमुना में जहरीले झाग को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजधानी की आप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर यमुना की सफाई में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई का सर्वोच्च काम अपने अधिकार में लिया था। लेकिन सफलता न मिलने पर इसे एनजीटी को दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना की सफाई का अभियान जब शुरू हुआ तो केजरीवाल सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय जाकर इस पर स्टेट लगवा दिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!