पोष बड़ा महोत्सव कार्य
सीकर। धोद रोड इंदौरिया फ ार्म हाउस में गोपीनाथ गो सेवा समिति के द्वारा पोष बड़ा महोत्सव का का आयोजन किया गया गोपीनाथ सेवा समिति की मीडिया प्रभारी गो सेविका ज्योति तनवानी ने बताया की धोद रोड के आसपास कच्ची बस्तियों में भी पोष बड़े बाटे गए कार्यक्रम में महंत श्री चंद्रमादास महाराज पालवास एवं सिद्ध पीठ श्री वेंकटेश बालाजी लोहागर्ल धाम से स्वामी अश्विनी आचार्य महाराज जी पंडित उमा शंकर जी मिश्रा कार्यक्रम मे पधारे,सभी को आशीर्वाद दिया इसी सेवा कार्यक्रम मे गौ सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेष जैन और गोपीनाथ गो सेवा समिति के सभी सदस्यों द्वारा महाराज जी को दुपटा पहनाकर एवं गोपीनाथ राजा की प्रतिमा देकर भेंट सम्मानित किया । इसी सेवा कार्यक्रम मे सध्या अवस्थी, सुरेंद्र सोनी, मुरारका बगीची के महंत तरुण शर्मा, सौरभ सिंह शेखावत ,करण वर्मा, विवेक चितलांगिया ,शुभम शर्मा, मानव शर्मा, पूनम शर्मा, विपुल अग्रवाल, गोविंद सिंघानिया, अंकुर बिदावतका,राघव मिश्रा आदि गोपीनाथ गो सेवा समिति के सदस्यो के सहयोग से पोस बड़ा महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ।