बीकेबीआईएचई में पोस्टर एग्जिबिशन का आयोजन
पिलानी. बीकेबीआईएचई में 20 अप्रैल को पोस्टर एग्जिबिशन का आयोजन किया गया । पोस्टर प्रदर्शनी का विषय मेरे सपनों का भारत था । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध मूर्तिकार मातूराम वर्मा, संस्था निदेशक डॉ. एस एम प्रसन्न कुमार, जी एम कमर्शियल केके पारीक, प्राचार्य डॉ.बिना नारायण द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ । कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि और मीडिया अतिथियों का सम्मान किया गया । पोस्टर एग्जिबिशन के विजेता, पहले स्थान पर मुस्कान दूसरे स्थान पर अपूर्वा तीसरे स्थान पर ऋषभ रहे जिनको मुख्य अतिथि और संस्था निदेशक द्वारा प्रमाण पत्र और इनाम देकर सम्मानित किया गया । साथ ही छत्रों को 20 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए । तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित किया और जीवन में कला के महत्व के बारे में बताया । अंत में संस्था प्राचार्य बिना नारायण ने सभी उपस्थित अतिथियों और पिलानी के मीडिया का धन्यवाद किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ निधि एवं डॉ हर्षिता ने किया । इस कार्यक्रम में पिलानी और आसपास के विभिन्न स्कूलों से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं, पिलानी के मीडियाकर्मी और संस्था के स्टाफ मौजूद थे ।