इण्डिया किड्स फैशन वॉक सीजन 6 का पोस्टर लॉन्च
द पैलेस बाय पार्क ज्वैल्स में 16 जुलाई को होगा ग्रांड फैशन शो
जयपुर। पिंक कांसेप्ट्स की ओर से 16 जुलाई को होने जा रहे इण्डिया किड्स फैशन वॉक सीजन 6 का पोस्टर लॉन्च संत प्रबुद्धानंद सरस्वती एवं हाथोज धाम के पीठाधीश्वर बालमुकुंदाचार्य जी महाराज ने किया। आयोजक अमन वर्मा ने बताया कि इस मौके पर भारतीय हिंदी साहित्य परिषद के चांसलर एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता डॉ. एच.सी. गणेशिया, एसजीएम आउटडोर के डायरेक्टर जे.डी. माहेश्वरी, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर हिना बेलानी, जितेंद्र कुमावत, पूर्व उप महापौर मनोज भारद्वाज, शिव जोशी एडवोकेट, मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम आर्गेनाइजेशन के फाउंडर डायरेक्टर पवन टांक, ज्योति टांक, मिसेज इंडिया ग्लैम 2023 सुमन ब्याडवाल, मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान 2023 अंजू यादव, मिस इंडिया ग्लैम फर्स्ट रनर अप अभिषेकता तंवर, सैकंड रनअप दीपिका सिंह नरुका, थर्ड रनर अप अंकिता राजपूत, हर्षिता तंवर, हिना शर्मा, सपना सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इंडिया किड्स फैशन वॉक के लिटिल मॉडल्स मिशिता बधावन, अविरल सिंह, मिशिका बधावन, कृष्णा शर्मा, पूर्वी खेमानी, कियारा रामचंदानी, प्रेक्षा चंदानी, विदिशा एवं कवीशा खुराना ने स्टाइलिंग पोज दिए।