Dark Mode
बेहतर भारत की बुनियाद अभियान का किया पोस्टर विमोचन

बेहतर भारत की बुनियाद अभियान का किया पोस्टर विमोचन

 कार्यक्रम को सफल बनाने की  दी  जि़म्मेदारी


सीकर । युवा कांग्रेस द्वारा इंदिरा गांधी भवन जि़ला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस जि़लाध्यक्ष मुकुल सिंह खिचड़ के नेतृत्व में मासिक बैठक आयोजित की गई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डेलीगेट सुधीन्द्र मुंड सीकर जिला कोर्डिनेटर अवीनाश महला जि़ला सह प्रभारी साखीर खान व उग्रसेन साहु का युवा कांग्रेस जिला कार्यकरणी द्वारा स्वागत किया गया । जि़लाध्यक्ष मुकुल खिंचड़ ने बेहतर भारत की बुनियाद कार्यक्रम में पोस्टर विमोचन करते हुए बताया कि बेहतर भारत की बुनियाद यह एक युवा सम्मेलन है, जो की 10 से लेकर 12 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित होगा । युवा कांग्रेस द्वारा अब तक का सबसे बड़ा युवा अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें तीन दिवस तक देश में युवाओं के योगदान तथा कांग्रेस पार्टी के इतिहास आजादी से लेकर अब तक जो कांग्रेस पार्टी ने इस देश के लिए किया है सरकार में रहते हुए उन सभी बातों को विषय अनुसार विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार जो इन नौ वर्षों में युवाओं को छलने का प्रयास किया है उन सभी बातों के बारे में बताया जाएगा। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष डेलीगेट सुधीन्द्र मुंड ने बताया कि बेहतर भारत की बुनियाद यह एक ऐसा अधिवेशन है जो यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश भर से यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। जि़लाध्यक्ष मुकुल खिचड़ ने मासिक बैठक में आये हुये सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए जि़ले के सभी पदाधिकारी व विधानसभा अध्यक्षों को बेहतर भारत की बुनियाद कार्यक्रम को सफल बनाने की जि़म्मेदारी दी । इसी दौरान बैठक मे प्रदेश सचिव अंकित ओला जिला उपाध्यक्ष आरीफ खान,चुन्नीलाल ज्याणी,लोकेश मीणा विधानसभा अध्यक्ष विजेंदर सैनी,अब्दुल फटान,मुबारीक खान,सुरेश रणवा विधानसभा उपाध्यक्ष आसीफ जलालसर,मुधकर मीणा,रोहित सेफट,राहुल भड़ीया सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!