नही सहेगा राजस्थान" का पोस्टर विमोचन किया
बीदासर। पुराना बस स्टैंड के पास गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने "नही सहेगा राजस्थान" अभियान के अंतर्गत भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जय प्रकाश दर्जी के नेतृत्व में "नहीं सहेगा राजस्थान" का पोस्टर विमोचन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, महामंत्री राजेश सोनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष मगराज वाल्मिकी, दानमल बांठिया, पार्षद सांवरमल नाई, ललित माली, शिशपाल सिंह, दीपक सांखला, विक्रम राठौड़, मामराज, बाबूलाल सैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।