भगवा वाहन रैली के पोस्टर का विमोचन
कोटा. कोटा शहर में निकाली जा रही भगवा वाहन रैली के पोस्टर का विमोचन भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री हिमांशु कलाल, जिला मंत्री लक्की जैन ने किया। आगामी महाराणा प्रताप जयंती के एक दिन पूर्व 21 मई को कोटा शहर में युवाओं द्वारा भव्य भगवा वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली का प्रारंभ नागा जी के बाग नयापुरा से होगा वहीं समापन कुन्हाड़ी महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर होगा। समापन के दौरान दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे साथ ही भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। हिमांशु पारेता ने बताया कि इस रैली के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे, गडरिया लोहारों का सम्मान किया जाएगा वहीं महाराणा प्रताप के प्रताप से युवाओं को अवगत कराने का प्रयास किया जाएगा। इस रैली को लेकर शिवम पारेता, शुभम पारेता, प्रिंस यादव, अजय पारेता, आनंद कुशवाहा तैयारी में जुटे हुए हैं।