Dark Mode
परशुराम प्राकट्य महोत्सव का पोस्टर विमोचन

परशुराम प्राकट्य महोत्सव का पोस्टर विमोचन

गौतम समाज बोरखेड़ा मंडल अध्यक्ष व विप्र सेना के जिलाध्यक्ष विजय पंडित जी की अध्यक्षता में उनके आवास बोरखेड़ा में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी दिनांक 23/04/23 को होने वाले भगवान परशुराम जी के प्राकट्य महोत्सव की तैयारियां एवं विशाल शोभायात्रा जिसमें ब्राह्मण समाज के समाज बंधु भाग लेंगे उक्त शोभायात्रा को सफल एवं बड़े स्तर पर निकाला जाएगा जिस के संबंध में प्रत्येक समाज बंधु द्वारा अपने परिवार मित्रों बंधु बंधुओं की उपस्थिति में शोभायात्रा में एकजुट होकर आना है और ब्राह्मण समाज की एकता का परिचय देना है जिसमें सभी समाज बंधुओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और शोभा यात्रा को भव्य विशाल बनाये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की बैठक में गौतम समाज बोरखेड़ा मंडल के सचिव अजय शर्मा संरक्षक मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम गौतम राजेश गौतम, महिला मंडल अध्यक्ष राधे कंवर गौतम संगठन महामंत्री लककी गौतम विधि सलाहकार आशीष भारद्वाज एडवोकेट उप सचिव सचिन त्रिवेदी संरक्षक रघुनंदन तिवारी सत्येन्द्र शर्मा ओमप्रकाश गौतम देवेंद्र शर्मा श्रवण कुमार गौतम पवन गौतम धर्मेश गौतम रितिक गौतम कविता गौतम सीमा गौतम प्रिया गौतम कुसुम रानी गौतम मौजूद रहे। सभी समाज बंधुओं द्वारा शोभायात्रा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु सामूहिक रूप से एकत्रित होकर शोभायात्रा के आमंत्रण पत्र को स्वीकार कर शोभायात्रा मैं शामिल होने हेतु वचनबद्ध किया।गौतम समाज बोरखेड़ा मंडल के अध्यक्ष विजय पंडित द्वारा सभी समाज बंधुओं को शोभायात्रा में पधारने हेतु अपील की गई विधि सलाहकार आशीष भारद्वाज एडवोकेट द्वारा शोभा यात्रा के संबंध में परशुराम सर्किल तलवंडी कोटा पर अपने वाहनों की पार्किंग करने और वहां से परशुराम वाटिका तक जाने के संबंध में शोभा यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में समाज बंधुओं को जानकारी दी गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!