Dark Mode
225 वें निर्वाण महोत्सव पर प्रभात फेरी निकाली 

225 वें निर्वाण महोत्सव पर प्रभात फेरी निकाली 

 
 
 
अजमेर । अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य एवम् विजयवर्गीय समाज के आराध्य देव स्वामी श्री रामचरण जी महाराज के 225वें निर्वाण महोत्सव के अवसर पर प्रदेश विजयवर्गीय महिला मंडल अजमेर के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मंडल की प्रदेशाध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि इसी क्रम में शनिवार को ब्रह्म बेला में महावीर सर्किल स्थित सन्यास आश्रम से प्रभात फेरी निकाली गई, जो आगरा गेट, पृथ्वीराज मार्ग, खाईलैंड, गोल प्याऊ, नया बाजार चौपड़, लक्ष्मी चौक, होलीदडा सत्यनारायण मंदिर पर विश्राम किया, जहां पुजारी किशन गोपाल ने स्वागत किया । भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई । प्रभात फेरी पुनः शुरू होकर घीमंडी, नयाबाजार, नसियां मार्ग होते हुए पुनः सन्यास आश्रम समाप्त हुई । प्रदेश सचिव शारदा विजयवर्गीय ने बताया कि इस अवसर पर सन्यास आश्रम के  वेद पाठी विद्यार्थीयों एवम् अनुयायियों द्वारा रामधुनी एवम् वाणी पाठ किया गया । आरती कर प्रसाद वितरित किया गया । इस अवसर पर अमरसिंह कुमावत, सुनील शर्मा, राजेंद्र गांधी, टीकम शर्मा, रामरतन छापरवाल, लक्ष्मीनारायण हटुका, आभा गांधी, शारदा विजय, अनुराधा विजय, निर्मला विजयवर्गीय, सत्यनारायण, ममता, आशा शर्मा, जगदीश विजयवर्गीय सहित अन्य मौजूद रहे ।।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!