प्र्रधान ने विकास कार्यो का उद्घाटन किया
बहरोड़। अनंतपुरा गॉव में प्रधान कोटे से 5 लाख रू की लागत से नव निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच कौशल्या सुरेश भेडी ने की और मुख्य अतिथि बहरोड़ पंचायत समिति प्रधान सरोज बस्तीराम यादव व विशिष्ट अतिथि समरजीत सिंह पूर्व विधायक भीनमाल जालौर रहे। अतिथियों ने नव निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने अतिथियों का डीजे, साल-साफा, एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। एडवोकेट बस्तीराम यादव ने कहां कि बहरोड क्षेत्र में प्रधान कोटे से विकास कार्यों की कमी नहीं आने दी जाएगी एवं हमारा उद्देश्य क्षेत्र में विकास ही सर्वाेपरी है। इसी दौरान हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मंे बताया। ग्रामीणों की मांग पर एक ओर इन्टरलोकिंग सड़क निर्माण कार्य को नई कार्य योजना में शामिल करने की घोषणा की। इस दौरान डॉ. आर.सी. यादव, पूर्व सरपंच उदय सिंह, सरपंच सुरेश भेडी, सरपंच वेद कृष्ण, स्योताज यादव, राजाराम यादव एडवोकेट, पूर्व सरपंच अनिल यादव, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र सिंह यादव, पूर्व एमपीएस सुरेंद्र यादव एडवोकेट, जयपाल यादव, अभय सिंह यादव, शीशराम यादव, रोहिताश्व गुर्जर, सुरेंद्र एडवोकेट एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।