Dark Mode
प्रधान ने ली महंगाई राहत शिविर की समीक्षा बैठक  

प्रधान ने ली महंगाई राहत शिविर की समीक्षा बैठक  

 

फलोदी . पंचायत समिति सभागार मेँ ग्राम विकास अधिकारियों ,कनिष्ठ सहयको ,ग्राम रोजगार सहायक आदि की स्टाफ बैठक का आयोजन प्रधान उमर दीन की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विकास अधिकारी नारायण सुथार ,अतिरिक्त विकास अधिकारी पन्नालाल माली ,सहायक विकास अधिकारी प्रेम रतन दवे ,ओम प्रकाश आशिया द्वारा ग्रामीण विकास की समस्त योजनाओं व महँगाई राहत कैम्प की समीक्षा की गयी एवम् आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। मनरेगा योजना में श्रमिकों का नियोजन कर जरूरत मंद परिवारों को सौ दिवस का रोजगार उपलब्ध कराने व मुख्यमंत्री रोजगार गारण्टी योजना से लाभान्वित करने बाबत निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने ,स्वच्छ भारत मिशन योजना मेँ प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। बैठक प्रधान महोदय द्वारा फलोदी को जिले में सभी योजनाओं में एक नम्बर पर रखने बाबत निर्देश दिये गये। बैठक में राजेश निठारवाल् ,प्रीत पाल ,नन्द किशोर ,भूरा राम ,ताहिर खान ,दिनेश ,आदि ने  भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!