Dark Mode
केशवानन्द में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

केशवानन्द में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

सीकर । एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द सीबीएसई स्कूल भढाडर सीकर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह, चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नेगी ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समारोह में अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा एवं वार्षिक परीक्षा में उच्च रैंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को साफा व माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यार्थी को कठिन मेहनत व अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से मेहनत करे तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे आगे बढने से नहीं रोक सकती। इस अवसर पर प्रबंधन सदस्यों सहित स्टाफ एवं बच्चें उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!