प्रतिभाओं का सम्मान कर प्रवेश उत्सव रैली का किया आयोजन
नारायणपुर . राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थानागाजी में प्रतिभावान विधार्थियों का सम्मान समारोह उपखंड अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती मां के दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मूलचंद मीना ने बताया कि विद्यालय के 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले 35 विधार्थियों को सम्मानित किया गया। युवा बोर्ड के सदस्य लोकेश कुमार मीना एवं नगरपालिका के चेयरमैन चौथमल सैनी और सीबीईओ रामसिंह मीना ने सभी प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटो भेंटकर तथा माला, साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। उपखंड अधिकारी ने विधार्थियों को प्रेरित करने के लिए संबोधन में नियमित रूप से परिश्रम करते हुए आगे बढने और माता पिता व गुरुजनों की आज्ञा का पालन करने पर जोर दिया। सरकारी विधालयों में संचालित छात्र कल्याण कारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र बालकों को मिलना चाहिए। नोडल विधालय राउमावि थानागाजी का पीएम श्री योजना में चयनित होना तथा बोर्ड परीक्षा परिणाम में कक्षा 12 कला वर्ग में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तहसील टाॅपर छात्र संजय कुमार मीना (झांकडी) ओर विज्ञान संकाय में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विधालय टाप करने वाले छात्र उमेश योगी आगर की भूरि भूरि प्रशंसा की। सहशैक्षिक गतिविधियों में त्रिकूद प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर भाग लेने वाली ललिता मीना इंदौक, टेनिस बालीबाल में राज्य स्तर पर भाग लेने वाले अंकुश मीना अंगारी का भी सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के बाद सभी प्रतिभावान बालकों के साथ नगर भ्रमण कर प्रवेश उत्सव रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसीबीईओ महेंद्र कुमार मीना प्रधानाचार्य मुरलीधर मीना, द्वीपचंद जाट उप प्रधानाचार्य रामशरण मीना, धर्मराज गुर्जर, पूजा यादव, मातादीन शर्मा, लेखराज, भोजराज सैनी, पूर्व सरपंच शम्भूदयाल सैनी व अभिभावकों सहित बालक मौजूद थे।