50 साल की हुईं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार प्रीती जिंटा
प्रीती जिंटा बॉलीवुड की सबसे जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वर्तमान में प्रीति आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स की सह मालकिन भी हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु, तमिल व पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। अब तक के अपने फ़िल्मी करियर में प्रीती ने कई बेहतरीन फ़िल्में की हैं। उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें उनकी डेब्यू फिल्म दिल से के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा के अवार्ड से नवाजा गया। इसके बाद साल 2003 में उन्हें फिल्म कल हो ना हो के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रीती जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ था। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में अफसर एक थे और माँ का नीलप्रभा एक गृहणी हैं। जब वह महज 13 वर्ष की थी, तब उनके पिता की मृत्यु एक कर दुर्घटना में हो गयी थी। तो वहीं उनकी माँ को गंभीर चोंटें आई जिसके चलते वे दो वर्षों तक बिस्तर पर ही रहीं। काफी इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो सका। इस हादसे ने प्रीती के जीवन को बदलकर रख दिया, क्योँकि अब पूरे घर की जिम्मेदारी उनके के कंधो पर आ गयी थी। उनके दो भाई है, दीपांकर और मनीष, एक बड़ा और एक छोटा। दीपांकर भारतीय थलसेना में अफसर है व मनीष कैलिफोर्निया में रहते है।