Dark Mode
प्रीमियर लीग: लिवरपूल ने वेस्ट हैम को हराया, जीत के साथ टीम छठे स्थान पर पहुंची

प्रीमियर लीग: लिवरपूल ने वेस्ट हैम को हराया, जीत के साथ टीम छठे स्थान पर पहुंची

लंदन। प्रीमियर लीग फुटबॉल अंतिम चार में पहुंचने की उसकी राह भले ही दुश्वार हो लेकिन लिवरपूल ने हार नहीं मानी है। जर्गेन क्लोप की टीम ने वेस्ट हैम को 2 -1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। जोएल माटिप ने 67वें मिनट में हेडर पर निर्णायक गोल किया। इससे पहले लुकास पाकेटा ने 12वें मिनट में वेस्ट हैम को बढत दिलाई लेकिन कोडी गाकपो ने लिवरपूल के लिये छह मिनट बाद बराबरी का गोल किया। लिवरपूल अब छठे स्थान पर है लेकिन चौथे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर युनाइटेड के उससे छह अंक अधिक है। अब उसे दो ही मैच और खेलने हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!