डिजिटल इंडिया सप्ताह की तैयारियांे की बैठक सम्पन्न
कोटा । भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया सप्ताह 2023 के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर बृजमोहन बैरवा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया सप्ताह का आयोजन जुलाई माह में किया जाना है जिसका उद्देश्य भारत की तकनीकी प्रक्रिया को दुनिया के सामने प्रदर्शित करना, टेक स्टार्टअप को सहयोग ,व्यावसायिक अवसरों का पता लगाना, नेक्सटजेन को प्रेरित करना है। प्रत्येक नागरिक को डिजिटल अवसंरचना प्रदान करना, मांग के आधार पर शासन और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं प्रत्येक नागरिक का डिजिटल सशक्तिकरण करना है।
उन्होंने बताया डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को मेक इन इंडिया, स्टैंड अप इंडिया एवं औद्योगिक गलियारों के लिए समर्थ बनाया गया है। उन्होंने बताया डिजिटल इंडिया सप्ताह के तहत जिले में रजिस्ट्रेशन, प्रशिक्षण एवं वेबीनार आयोजित किए जाएंगे। डिजिटल इंडिया सप्ताह के दौरान, विशेषज्ञ साइबर सुरक्षा ,ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, डिजिटल एजुकेशन, युपीआई पेमेंट , डिजिलॉकर आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। उन्होने बताया कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए छात्र एवं प्रत्येक व्यक्ति ूूूण्दपबण्पदध्कपू2023.तमह/ पर रजिस्ट्रेशन कर भाग ले सकता है रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्ति को समस्त जानकारी एसएमएस एवं ईमेल के द्वारा प्राप्त होगी ।
उन्होंने बताया डिजिटल इंडिया सप्ताह का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में किया जाएगा एवं इसका समापन जिला परिषद में होगा। कार्यक्रम को तकनीकी सहयोग एनआईसी द्वारा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया उपखंड स्तर पर कार्यक्रम के नोडल एसडीओ एवं सहायक नोडल अधिकारी विकास अधिकारी होंगे। डीओआईटी प्रोग्रामर उपखंड स्तर पर तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया डिजिटल इंडिया सप्ताह में सीनियर सेकेंडरी , आईटीआई,, आरटीयू ,जेडीबी एवं अन्य कॉलेजों के छात्र भाग लेंगे। बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी मुकेश कुमार झा, अतिरिक्त सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक
भाटिया, सहायक निदेशक, कॉलेज एजुकेशन डॉ रघुराज परिहार, अकाउंट ऑफिसर अक्षय मोदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।