Dark Mode
जैसलमेर में निकाय चुनाव की तैयारी तेज, प्रशासन अलर्ट

जैसलमेर में निकाय चुनाव की तैयारी तेज, प्रशासन अलर्ट

जैसलमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा करते हुए चुनाव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में चुनाव कार्यो के लिए अभी से ही गंभीरता के साथ तैयारियां प्रारम्भ कर दें। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे थानाधिकारियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करें एवं क्षेत्र की हर घटना के प्रति चौकसी बरतें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परसाराम सैनी, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पादरर्शी चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए अभी से ही गम्भीरता के साथ तैयारियां प्रारम्भ कर दें। उन्होंने बैठक में मतदान केन्द्रों की स्थिति, मतदाता सूची अपडेशन, संवेदनशील एवं अति संवेदशील मतदान केन्द्रों एव अन्य चुनाव कार्यो की समीक्षा करते हुए तहसीलदारों व नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दो दिवस में सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करवा दे एवं मतदान केन्द्र की स्थिति, छाया-पानी, बिजली, रैंम्प आदि व्यवस्था की जांच कर लें।
उन्होने शहरी क्षेत्र में 1400 से अधिक मतदाता, ग्रामीण क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रो के लिए अतिरिक्त मतदान केन्द्र की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियो को संबंधित अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक लेकर चुनाव संबधी कार्यो का रोड़मेप तैयार करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक शिवहरे ने बैठक मे बताया कि चुनाव को लेकर कानून एव सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी चुनाव को लेकर अभी से ही क्षेत्र का भ्रमण प्रारम्भ कर दें एवं कानून व्यवस्था पर पैनी नजर रखें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सैनी ने बैठक रिटर्निग अधिकारियो, सहायक रिटर्निग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव कार्यो को प्राथमिकता देते हुए अभी से ही निर्वाचन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गहनता से अध्य्यन कर चुनाव कार्य को प्रारंभ कर दे। उन्होंने चुनाव की तैयारी के संबंध मे किये जाने वाले कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर रामलाल मीणा, फतेहगढ़ भरत राज गुर्जर, भणियांणा गोपीकिशन पालीवाल, उपायुक्त उपनिवेशन जैसलमेर रामस्वरुप चौहान, नाचना सीता शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक रुपसिह इंदा, चुनाव प्रकोष्ठ के सह प्रभारी सत्य प्रकाश खत्री, आयुक्त नगरपरिषद लजपाल सिह सोढ़ा, अधिशाषी अधिकारी झब्बर सिंह सहित तहसीलदारगण उपस्थित थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!