मोड राजस्थान थीम कलेक्शन प्रस्तुत किया
कोटा. कुटुर इंस्टीट्यूट आॅफ फैशन टेक्नोलोजी संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर ह्लमोड़ राजस्थान ह्ल थीम पर कलेक्शन तैयार कर प्रसतूत किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों में प्रियंका मेहरा, रानु मालव, अलिशा शेख, रोशनी अंसारी, खुशी अंसारी, नुरेन अंसारी, सानिया, टीना सोनी, निकुंज टोडी, रेहान और ईशिता मित्तल ने लहंगे और साड़ी को जीन्स के साथ मोड अंदाज मैं पेश किया साथ ही पोम पोम और मिरर ज्वेलरी भी तैयार की जिसे संस्था के मॉडेल्स ने राजस्थानी गीत के साथ पेश किया। संस्था की डाइरेक्टर पूजा राजवंशी ने बताया की संस्था प्रति वर्ष इस दिवस को फैशन के अंदाज मैं बनती है और विद्यार्थी भी इस दिवस के लिए बहुत उत्साह से तैयारी करते हैं। नन्ही बालिका अशमी राजवंशी ने कलबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया और पूजा राजवंशी ने सभी को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी।