Dark Mode
राष्ट्रपति बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से फोन पर बात की

राष्ट्रपति बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से फोन पर बात की

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत की। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब इजराइल ने हाल में लेबनान में जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू की और ईरान के बैलेस्टिक मिसाइल हमले की जवाबी कार्रवाई पर विचार कर रहा है। नेतन्याहू के कार्यालय ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बात की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, ट्रंप ने पिछले सप्ताह नेतन्याहू को फोन किया और ‘‘इजराइल द्वारा हिजबुल्ला के खिलाफ चलाए गए दृढ़ अभियानों के लिए उन्हें बधाई दी।’’ रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के खिलाफ राष्ट्रपति पद की दौड़ में हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!