Dark Mode
President Murmu ने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

President Murmu ने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को मॉरीशस के 56वें राष्ट्रीय दिवस समारोहों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक व स्थायी संबंधों को रेखांकित किया।
राष्ट्रपति मॉरीशस की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मॉरीशस की स्वतंत्रता की 56वीं वर्षगांठ और गणराज्य बनने की 32वीं वर्षगांठ पर मुर्मू की उपस्थिति भारत-मॉरीशस विशेष साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत-मॉरीशस विशेष साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चैंप डे मार्स में मॉरीशस की स्वतंत्रता की 56वीं वर्षगांठ और गणराज्य बनने की 32वीं वर्षगांठ के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!