अध्यक्षीय अवार्ड समारोह आज
केक काटकर मनाएंगे चार्टर नाइट
अजमेर । लायंस क्लब अजमेर वेस्ट का अध्यक्षीय अवार्ड सेरेमनी एवम् चार्टर नाइट शुक्रवार को सांय 6.30 बजे से वैशालीनगर स्थित होटल मानसिंह में क्लब अध्यक्ष लायन अमितप्रभा शुक्ला के अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने जानकारी दी कि समारोह के मुख्य अतिथि उपप्रांतपाल लायन श्यामसुंदर मंत्री , कुचामनसिटी होंगे । क्लब सचिव लायन प्रदीप बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व प्रांतपाल गण, संभागीय अध्यक्ष , क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जिले के विभिन्न लायंस क्लब के अध्यक्ष ,सचिव ,कोषाध्यक्ष, पदाधिकारी, सदस्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे । इस वर्ष लायंस क्लब अजमेर के सेवा कार्यों में अग्रणी रहने वाले सदस्यों , पदाधिकारियों, सहयोगियों को विभिन्न सेवाओं गतिविधियों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्लब अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया जाएगा l इस अवसर पर क्लब का चार्टर नाइट भी केक काटकर मनाया जायेगा । साथ ही चार्टर सदस्यो को सम्मानित किया जाएगा ।