प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के संबंध में बैठक आज
बारां। अतिरिक्त जिला कलक्टर एसएन आमेटा ने बताया कि प्रधानमंत्री आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत शुक्रवार को प्रातः 11ः30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, समरानियां में जिला कलक्टर महोदय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें माननीय प्रधानमंत्री महोदय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना के तहत 15 जनवरी 2024 को पीएम जनमन योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम की पूर्व तैयारी एवं अब तक हुए कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।